पहले सरब भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 की तैयारी पूरी: इंदरबीर सिंह

ए.डी.जी.पी. राज्य सशस्त्र पुलिस एम.एफ. फारूकी द्वारा 3 मार्च को किया जाएगा उद्घाटन
30 पुलिस फोर्स के 2000 के करीब खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब पुलिस के खेल सचिव नवजोत सिंह महल ने कहा कि पहला अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 03-03-2025 से 06-03-2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पहले अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर का औपचारिक उद्घाटन तीन मार्च को राज्य सशस्त्र पुलिस एम.एफ. फारूकी द्वारा किया जाएगा। महल ने आगे बताया कि पहले अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 के तहत कबड्डी, जिमनास्टिक और खो-खो की खेल प्रतियोगिताएं पीएपी मुख्यालय, जालंधर में और तलवारबाजी प्रतियोगिताएं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन खेलों में देशभर की 30 पुलिस बल टीमों के लगभग 2000 खिलाड़ी/अधिकारी भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि पी.ए.पी मुख्यालय जालंधर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में करवाई जा रही इन खेल प्रतियोगिताओं के लिए डी.आई.जी. प्रशासन पीएपी इंद्रबीर सिंह की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह द्वारा आज एक बैठक भी की गई, जिसमें आई टीमों का स्वागत किया गया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *