Breaking News

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बेकरी को नोटिस किया जारी निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार करने के निर्देश

जालंधर(अरोड़ा) :-खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा
अधिकारियों की एक टीम ने खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सहायक कमिश्नर डा. हरजोत पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों की एक टीम, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकुल गिल, रजनी रानी और अनिल शामिल थे, ने सब्जी मंडी के पास बस्ती शेख में एक बेकरी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर टीम ने बेकरी प्रबंधक को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार करने के निर्देश दिए। सहायक कमिश्नर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी।उन्होंने खाद्य और पेय पदार्थों का कारोबार करने वालों से अपील की कि वे केवल स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही बेचें। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने वार्ड नंबर 82 के पुराने महल इलाके में गलियों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पश्चिमी के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी: डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *