Breaking News

विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने वार्ड नंबर 82 के पुराने महल इलाके में गलियों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पश्चिमी के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी: डॉ. जसबीर सिंह संधू

अमृतसर (अरोड़ा) :- विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पश्चिमी के वार्ड नंबर 82 के अंतर्गत आते पुराने महल इलाके में आज गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद श्री संदीप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गलियों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पश्चिमी के विभिन्न वार्डों में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सड़कें, गलियां और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने गलियों के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू और पार्षद संदीप सिंह का धन्यवाद किया।

About newsadmin

Check Also

43वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट

इंडियन ऑयल मुंबई ने रेल कोच फैक्ट्री को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश …