भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, गठबंधन को लेकर दिखा भारी जोश
जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की खबर से जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संबोधन का लाइव प्रसारण जालंधर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर देखा और सुना। भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस राजनीतिक घटनाक्रम का स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गठबंधन को लेकर खासा जोश देखने को मिला।

इस अवसर पर अशोक सरीन ने कहा कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन आगामी राजनीतिक समीकरणों को नई मजबूती देगा और यह गठबंधन भारी बहुमत से विजयी होगा। लाइव संबोधन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर अमित शाह का संबोधन सुना और संभावित गठबंधन को लेकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
Jiwanjot Savera