Breaking News

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान करने के बाद उपराष्ट्रपति द्वारा दिया गया वक्तव्य

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- भारत के उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि मतदान महान दान है। मतदान प्रजातन्त्र की ऑक्सीजन है। प्रजातन्त्र का आधार मतदान है, मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरि कोई अधिकार नहीं हैं प्रजातन्त्र का महत्व तब है, जब हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से वो देश के लिये करे इसी से प्रजातन्त्र फलता है, फूलता है, विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया में एक मिसाल है। सबसे पुराना लोकतंत्र, सबसे बड़ा लोकतंत्र, सबसे मजबूत लोकतंत्र, सबसे vibrant लोकतंत्र, जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व है, मतदान से ही जाहिर होता है, ये बेशकीमती अधिकार भारत के हर नागरिक को मिला है।
भारत जब आज़ाद हुआ तो हर व्यक्ति को जो वयस्क था, महिला हो या पुरुष, ये अधिकार दिया गया, जबकि दुनिया की बहुत बड़ी और अपने से पहले आज़ादी प्राप्त करने वाली प्रजातान्त्रिक व्यवस्थाओं में ऐसा नहीं था। आज के दिन इसको मैं प्रजातान्त्रिक व्यवस्था का बहुत बड़ा उत्सव मानता हूँ और जो व्यवस्था की जा रही है चुनाव आयोग के द्वारा सरलता से, सुगमता से – विश्व इसका कायल है। हमने जो तकनीक अपनाई है, जो त्वरित गति से आपके मतदान का नतीजा सार्वजनिक रूप से घोषित होता है दुनिया इसकी सराहना कर रही है।
आज के दिन सभी को मेरी शुभकामनाएं और सभी को आह्वान करता हूँ अपने मत का दान अवश्य करें। प्रजातान्त्रिक महायज्ञ के इस महाकुंड में अपने मत के दान को देकर अपनी आहुति दें, ये बहुत बड़ा जो महायज्ञ है प्रजातंत्र का, पूर्ण आहुति इसी मतदान से होती हैं। आप सब को बहुत बहुत नमस्कार। आपका दिन ठीक रहे। सभी मतदान करें। ये ही मेरी कामना है।

About admin

Check Also

जालंधर भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए अशोक सरीन हिक्की ने की बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां, 3 विधानसभा क्षेत्रों, 17 मंडलों और मोर्चों के प्रभारी घोषित

विधानसभा स्तर से लेकर मंडल और मोर्चों तक संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपकर भाजपा ने तेज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *