Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने अपने 17 वें ‘फाउंडेशन डे’ पर दी शहर की संस्थायों को ‘7.5 लाख’ की चैरिटी

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- उत्तरी भारत का सर्वश्रेठ एजुकेशनल ग्रुप “सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन” शिक्षा के साथ साथ बेसहारा, काबिल, ज़रुरतमंद बच्चों एवं बजुर्गों के हर तरह के विकास के लिए खड़ा रहा है, जो अपने ‘फाउंडेशन डे’ को हर वर्ष शहर की संस्थाओं एवं उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, बजुर्गों को मेडिकल इलाज एवं लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक रूप से चैरिटी प्रदान कर मनाता है। इस बार संस्थायों में अंध विद्यालय, पिंगला घर, कुष्ट आश्रम, अपाहिज आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलेसीमिया (एन.जी.ओ), 13 -13 हट्टी, आखिरी उम्मीद आदि संस्थायों को 7.5 लाख की चैरिटी दी गई। फाउंडेशन डे का आयोजन सेंट सोल्जर कॉलेज कैंपस नज़दीक एन.आई.टी में करवाया गया।

जिसकी शुरुआत ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सुनील चोपड़ा , शुष्मा हांडा, नीलम कत्याल, राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा द्वारा ग्रुप के फाउंडर्स स्व. आर. सी चोपड़ा एवं स्व. शांता चोपड़ा की प्रतिभा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। प्रोग्राम में कॉलेज एम.डी प्रो. मनहर एवं सभी डायरेक्टरस, प्रिंसिपल्स एवं 3000 से अधिक स्टॉफ मेंबर्स शामिल हुए। इस मौके पर जालंधर के मशहूर आर. जे रेडियो वाला मोहित ने सभी का मनोरंजन किया और गायक करिंदे बैंड के तेजी बाजवा ने अपने गीतों से स्टाफ मेंबर्स को झुमा दिया। यही नहीं हसी का पिटारा लेकर दीपक तिल्ली ने भी अपनी प्रस्तुति कर सभी स्टाफ मेंबर्स को खूब हसाया। इस प्रोग्राम में होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स रहे। तत पश्चात ग्रुप द्वारा विभिन्न संस्थायों को चेक दिए गए। फाउंडेशन डे के बारे बताते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं संगीता चोपड़ा ने इस दिन की सभी को बधाई दी और सभी स्टाफ मेंबर्स का धन्यवाद भी किया और कहा की ऐसे कर्यक्रम पुरे ग्रुप के सहयोग से संभव होता आ रहा है, क्योंकि इस डोनेशन में ग्रुप के स्टाफ मेंबर्स की एक दिन की सैलरी का हिस्सा भी है,

उसका मूल कारण स्टाफ मेंबर्स के भीतर मददगार, दुरसों के प्रति प्रेम की भावना को जागरूक करना और मिलझुल कर इक्कठे बढ़ने की प्रेरणा है, क्योकि जैसी सोच स्टाफ मेंबर्स की होगी वैसी सोच और गुण उनके छात्रों में भी आएंगे। उन्होंने बताया की ग्रुप आज तक लगभग 1 करोड़ 50 लाख तक की राशि डोनेट कर चुका है। इसके इलावा ग्रुप की तरफ से चल रही मास्टर राजकवर चोपड़ा स्कालरशिप स्कीम के तहत ग्रुप के काबिल एवं जरुरतमंद छात्र 3 करोड़ से अधिक तक की राशी की पढ़ाई का फायदा ले रहे है। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को अपने माता-पिता,संस्कृति, विद्या, मात्र भूमि के साथ जुड़े रहने का सन्देश दिया। कार्यक्रम की समाप्ति ग्रुप के स्टाफ सदस्यों द्वारा ग्रुप गान के साथ हुआ।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *