जिमखाना क्लब चुनाव: अचीवरस ग्रुप की ओर से सौरभ खुल्लर ने कैशियर पद के लिए दाखिल किया नामांकन

जालंधर/अरोड़ा: जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अचीवरस ग्रुप की ओर से सौरभ खुल्लर ने कैशियर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थक एवं ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे और सभी ने सौरभ खुल्लर को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्थन का विश्वास दिलाया।

नामांकन दाखिल करने के बाद सौरभ खुल्लर ने कहा कि जिमखाना क्लब शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है और क्लब के सदस्यों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सदस्यों का समर्थन और सेवा का अवसर मिलता है तो क्लब की वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता, बेहतर प्रबंधन और सदस्यों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्लब की गरिमा को और मजबूत करना तथा सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करना है।

नामांकन के अवसर पर अचीवर ग्रुप्स के सदस्यों और समर्थकों ने सौरभ खुल्लर के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्लब के विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए एक मजबूत विकल्प हैं। उपस्थित सदस्यों ने आगामी चुनाव में सौरभ खुल्लर को अपना समर्थन देने की अपील भी की।

इस अवसर पर विजय खुल्लर, सुरिंदर खुल्लर, वरिंदर खुल्लर, निमित सोनी, जसकरण सिंह, करण कोहली, अनिल बहल, अर्जुन बहल, सचिन मदान, ननी बतरा, संजय चोपड़ा, प्रीतपाल सिंह पाली, बिन्नी जुनेजा, जॉय मलिक, सतबीर भाटिया, भूपिंदर सिंह, पिंकी कुशल शर्मा, रामनीक नागपाल, दविंदर सिंह सप्रा, राजीव शारदा आदि क्लब मेंबर्स उपस्थित थे।

Check Also

जिमखाना क्लब चुनाव में हरप्रीत सिंह (गोल्डी) की मजबूत दावेदारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए अचीवर ग्रुप्स का भरोसा

जालंधर/अरोड़ा: – जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ती जा रही …