मेयर वर्ल्ड स्कूल मेंअंतर्सदनीय पर्यावरण- विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयरवर्ल्ड स्कूलछात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही अग्रसर रहता है इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज स्कूल में पर्यावरण- विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के चारों सदनों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक सदन के चार-चार विद्यार्थी थे।इस प्रतियोगिता को छह खंडों में विभाजित किया गया जिसमें सामान्य ज्ञान पर आधारित चक्र, प्रयोगात्मक चक्र, दैनिक जीवन में विज्ञान संबंधी चक्र, वैज्ञानिक शब्दावली संबंधी चक्र, वैज्ञानिकों के चित्रों की पहचान संबंधी चक्र थे।चारों सदनों के छात्र उत्तर देते समय बहुत ही उत्साहित नज़र आ रहे थे। छठा चक्र फास्ट एंड फ्यूरियस चक्र थाजिसमें छात्रों को एक मिनट में अधिक से अधिक उत्तर देने थे। इस चक्र में छात्रों ने चतुराई दिखाकर बिना वक्त लिए अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर, प्रधानाचार्या दिव्या कैनी ,उप प्रधानाचार्या चारु त्रेहन एवं मेयर गैलेक्सी विभाग की संचालिका श्रीमती परीना सबलोक विशेष रूप से उपस्थित थीं। विज्ञान के प्रति छात्रों की बढ़ती रुचि को देखकर सभी का मन हर्ष से भर गया और उन्होंने छात्रों की बुद्धिमत्ता की सराहना तहेदिल से की ।उन्होंने छात्रों को भविष्य में इसी तरह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।दर्शक छात्रों ने भी अपनी रुचि एवं बुद्धिमत्ता से सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें शेक्सपियर सदन की कियाना सोनी, औरिक मित्तल, आर्यमन तलवार और अनाहिता नूर कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीट्स और डिकेन्स सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *