Breaking News

एच.एम.वी. में इंटर क्लास भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी अंग्रेकाी विभाग की बडिंग ब्रांट्स सोसाइटी की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में इंटर क्लास भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंग्रेकाी विभागाध्यक्षा डॉ. ममता ने छात्राओं को स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायकगण की भूमिका रितु बजाज, लवलीन कौर व मुस्कान ने निभाई। प्रतिभागियों को विभिन्न पहलुओं पर परखा गया। जाह्नवी ने प्रथम, सिमरनजीत ने द्वितीय व सृष्टि शर्मा ने तृतीय पुरस्कार जीता। मनप्रीत कौर व एस. लोकेश्वरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को ई-सर्टीफिकेट प्रदान किए गए। बडिंग ब्रांट्स सोसाइटी के इंचार्ज परमिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. रमनीता सैनी शारदा, नीरज अग्रवाल व ज्योति शर्मा भी उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. सरीन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *