एचएमवी में डॉ. सतीश कुमार वर्मा के साथ रू-ब-रू कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में डॉ. सतीश कुमार वर्मा, प्रसिद्ध लेखक के साथ रू-ब-रू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। एचएमवी की परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि का स्वागत ग्रीन प्लांटर और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने डॉ. सतीश कुमार वर्मा का स्वागत किया और पंजाबी विभाग को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषा पंजाबी की विरासत बहुत कीमती है। पंजाबी भाषा का साहित्य बहुत ही अनमोल और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि नाटक जीवन का दर्पण होते हैं। नाटकों के माध्यम से हम विभिन्न पात्रों को देख सकते हैं।

उन्होंने छात्राओं को पंजाबी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. नवरूप ने भी डॉ. सतीश कुमार वर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा ने पंजाबी साहित्य को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। डॉ. वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य और भाषा ही व्यक्ति का परिचय है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के बारे में बात की और नारी को ईश्वर के समान बताया। उन्होंने छात्राओं को दिल, दिमाग और शरीर के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को जीवन की कठिनाइयों का पूरी ऊर्जा और साहस के साथ सामना करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। पंजाबी साहित्य सभा ने सांस्कृतिक कला प्रदर्शनी भी लगाई। छात्राओं ने बेस्ट आऊट आफ वेस्ट से बनी कलाकृतियां प्रदर्शित करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पंजाबी साहित्य सभा की इंचार्ज डॉ. मनदीप कौर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मंच का संचालन डॉ. संदीप कौर ने किया। इस अवसर पर पंजाबी विभाग की फैकल्टी सदस्य कुलजीत कौर, डॉ. वीना अरोड़ा, अमनदीप और सिमरनजीत कौर भी मौजूद थीं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *