लायंस क्लब जालंधर द्वारा दो सेवा प्रोजेक्ट संपन्न

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान लायन अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में दो सार्थक सेवा प्रोजेक्ट संपन्न किए। पहला प्रोजेक्ट-बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा के अंतर्गत गौशाला में गायों के लिए चारे तथा घायल पशु-पक्षियों के इलाज हेतु अंशदान भेंट किया गया। इस कार्य में लांयन एम.एल. गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। दूसरा प्रोजेक्ट – प्रधान लायंन अश्वनी मल्होत्रा द्वारा सरस्वती सिंधु न्यास द्वारा अडॉप्ट की गई एक छात्रा के रहन-सहन व पढ़ाई के लिए इस माह के 5000/- रुपये सरस्वती सिन्धू न्यास को भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि गौ सेवा अति उत्तम सेवा है, क्योंकि गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। सभी लोगों को मानवता की सेवा के साथ-साथ बेजुबान घायल पशु-पक्षियों की सेवा भी करनी चाहिए।लायंस क्लब जालंधर हर तरह के सेवा कार्य निरंतर करता रहता है। इस अवसर पर सैकट्री अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पी.आर.ओ. सरवन अग्रवाल, मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी, लांयन एम.एल. गुप्ता, सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, राकेश खिल्लन, रमेश कुमार कश्यप उपस्थित थे। अंत में सचिव लायन अरुण वशिष्ट ने सभी का धन्यवाद किया।

Check Also

ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ

ਐਮ.ਪੀ. ਲੈਂਡ ਤਹਿਤ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗ੍ਰਾਂਟਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਖਰਚ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਘਰ, ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ …