सेंट सोल्जर कॉलेज, दानिशमंदा के विद्यार्थियों ने किया ग्रुप का नाम रोशन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज दानिशमंदा के खिलाडियों ने जी.एन.डी.यू इंटरकॉलेज चैंपियनशिप (डिवीजन बी) में तीसरा स्थान हासिल कर ग्रुप का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में पंजाब भर से कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह कॉलेज प्रिंसिपल सुनील कुमार और टीम कोऑर्डिनेटर प्रो. राज कुमार लोच और टीम बॉलिंग कोच सेवियर की देखरेख में हुआ। टीम के खिलाड़ी अभिमन्यु, अभिषेक, आकाश, आर्यन गौतम, दीपक कुमार, धनराज, हिमांशु रत्रा, हनी, मोहम्मद साहिल, मोहित, नितीश, प्रिंस, रितिक, साहिल कुमार, संजीव कुमार, सूरज, कुमार वसन थे।

टीम के सदस्यों में अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया जिसने 3 मैचों में 160 स्कोर और एक शतक बनाया। इस उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

जालंधर सेंट्रल में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, अकाली दल के पूर्व SC मोर्चा महासचिव सोमनाथ आम आदमी पार्टी में शामिल

नितिन कोहली और त्रिलोक सिंह सरां की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *