Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा मनाई गई प्रभु श्री राम मंदिर की पहली वर्षगांठ

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर की विभिन्न स्कूल शाखाओं में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के पावन अवसर को बड़ी धूम धाम से मनाया गया, छात्रों द्वारा प्रभु श्री राम जी के जीवन संबंधी लीलाओं से मिली सीख को नृत्य, नाटक, एवं उनकी झांकियां निकाल कर दर्शाया गया, इस समारोह की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा गा कर की गई।

छात्रों की प्रस्तुतियों श्री राम जी, लक्ष्मण जी जैसा भाई, सीता माता जैसी पत्नी का विश्वाश, शबरी जी का प्यार एवं हनुमान जी की महिमा की प्रस्तुति अद्वितीय तरीके से पेश की। इसी मौके पर छात्रों ने पूरी शाखा में झांकी निकाली गई, जिसमें प्रभु श्री राम दरबार एवं समूह प्रजा विराजमान थी, ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों सेंट सोल्जर इंस्टीटूशन्स की शाखा अयोध्या पूरी ही बन गयी हो।

इस कार्यक्रम में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बच्चों एवं सभी दर्शकों को श्री राम जी की जीवन से प्रेरित करते हुए अपने अंदर के विकारों जैसे (काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार)को ख़तम करने को कहा।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *