सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन एवं वाइस चेयरपर्सन ने स्कूल गणमान्य को नए साल पर शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए दिए दिशा निर्देश

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- नव वर्ष के अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की समूह स्कूल ब्रांचों के डायरेक्टर्स एवं प्रिंसिपलों ने चेयरमैन अनिल चोपड़ा ओर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा के साथ केक काटा ओर एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। इस मौके पर शिक्षा के स्तर में ओर सुधार लाने के दिशा निर्देश देते हुए चेयरमैन चोपड़ा एवं वीसी चोपड़ा ने “नई शिक्षा नीति” (एन.ई.पी.) के तहत बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने, एजुकेशन को फ्लेक्सिबल बनाने, बच्चों में अनुशासन, सशक्तिकरण, एजुकेशन पॉलिसी को पारदर्शी बनाने, इवैल्यूएशन पर ज़ोर देने, बच्चों की सोच को क्रिएटिव बनाने, गुणवत्तापूर्ण एजुकेशन देने, रिसर्च पर ज्यादा ध्यान देने, एक साथ कई भाषाओं पर फोकस रखने जैसी रणनीतियों पर चर्चा की।

छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ उनके मानसिक व शरीरिक विकास संबंधित गतिविधियों जैसे खेल-कूद, वाद विवाद प्रोग्राम, सामाजिक सेवा संबंधित कैंप ओर कार्यशाला, डांस क्लॉस, नाटक, कोमल कलाएं एवं स्कूल कैंपस को साफ बनाएं रखने पर ज़ोर दिया गया। चेयरमैन चोपड़ा ने कहा की ग्रुप का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक शिक्षा पहुंचाना है। अंत में उन्होंने समूह फैकल्टी मेंबर्स ओर छात्रों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *