सरकार की रोजगारोन्मुखी पहल का अधिक से अधिक लाभ युवाओं को देना सुनिश्चित किया जाए: नरेश कुमार

रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के साथ बैठक

जालंधर (अरोड़ा) :- बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी नरेश कुमार ने जिले के सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में रूडसेट संस्थान, कृषि विभाग, जिला लीड मैनेजर, जिला उद्योग केन्द्र, एस.सी. निगम, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, आजीविका मिशन, जिला कल्याण दफ्तर, जिला शिक्षा कार्यालय ( से. सी ), पंजाब कौशल विकास मिशन, युवा कल्याण कार्यालय, नेहरू युवा केंद्र आदि विभागों ने भाग लिया। बैठक के दौरान नरेश कुमार ने रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार सभी विभागों से उनके द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं एवं प्रशिक्षण कोर्स के बारे में जानकारी एकत्रित की ताकि योग्य युवाओं को इसके तहत सब्सिडी मिल सके। इन योजनाओं पर आधारित ऋण के अलावा प्रशिक्षण कोर्स की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन रोजगारोन्मुखी पहलों का लाभ अधिक से अधिक योग्य युवाओं को दिलाने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य किया जाना चाहिए ताकि युवा अपना पसंदीदा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।

About admin

Check Also

जालंधर नॉर्थ में मेयर वनीत धीर को मिली बड़ी राजनीतिक सफलता, भाजपा और अकाली दल के कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल

प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पार्टी में किया स्वागत, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *