बी. बी.के डी.ए.वी महाविद्यालय में नववर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन

अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज की आर्य युवती सभा द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में नववर्ष की सुन्दर पावन बेला पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुदर्शन कपूर (अध्यक्ष, स्थानीय प्रबन्धकर्त्री समिति) एवं कॉलेज प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया मुख्य यजमान के रूप् में उपस्थित रहे। यहाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस शुभ अवसर पर एन एन एस यूनिट्स का सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने सर्वप्रथम ईश्वर का धन्यताद करते हुए इस हवन की निर्विघ्न समाप्ति पर धन्यवाद किया। अपने संबोधन में छात्राओं को समाज सेवा के प्रति समर्पण की भावना के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बी बी के डी ए वी अपने आदर्शों और मूल्यों के साथ शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है एवं समाज सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। समाज सेवा केवल एक कर्त्तव्य नहीं, बल्कि एक पुण्य कार्य है, जो हमें मानवीय मूल्यों के समीप लाता है। आपने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियों का संचार करे। अध्यक्ष सुदर्शन कपूर ने सभी को नववर्ष की मंगलकामना देते हुए कहा कि ईश्वर सर्वव्यापक है एवं कण-कण में विद्यमान है। हमें अपने जीवन में ईश्वर द्वारा प्रदत प्रत्येक वस्तु को शिरोधार्य कर उस परमात्मा का प्रतिक्षण धन्यवाद करना चाहिए। आपने सभी को स्वस्थ रहने एवं इसी प्रकार अग्रणी रहने का आशीष दिया। अंत में कॉलेज के संगीत विभाग द्वारा मनमोहक भजन पेश किए गए। इस अवसर पर कॉलेज का टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टॉफ उपस्थित था। शान्ति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन किया गया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *