दर्शन अकादमी, जालंधर में स्वास्थ्य और फिटनेस दिवस का आयोजन

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में आज स्वास्थ्य और फिटनेस दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना और फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना था। इस अवसर पर विशेष रूप से योग प्रशिक्षक को आमंत्रित किया गया उन्होंने छात्रों और उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम सिखाए, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभप्रदहैं। इस के अतिरिक्त इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियां शामिल थीं। छात्रों नेशतरंज, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, क्रिकेट, मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने न केवल उनके शारीरिक कौशल को निखारा, बल्कि उनके टीम वर्क और आत्म-विश्वास को भी बढ़ावा दिया। स्कूल के प्राचार्य दिनेश सिंह ने छात्रों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। ने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच से हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।”

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *