दर्शन अकादमी जालंधर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता को नमन करते हुए की गई। इसके बाद देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी में जोशीले भाषण देकर दर्शकों को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया। वहीं, कुछ छात्रों ने देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर देशभक्ति से जुड़ा समूह गीत का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने मिलकर भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता को दर्शाया। इस अवसर पर कुछ छात्र तिरंगे के रंगों में सज-धज कर आए, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने सभी छात्रों और शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को भारत के संविधान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के महत्व को समझने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *