सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने हर्षोल्लास से नव वर्ष का स्वागत कर दिया विश्व शांति का संदेश

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने हर्षोल्लास से नव वर्ष का स्वागत करते हुए विश्व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों ने मानव श्रुंखला बनाकर नव वर्ष 2025 में विश्व शांति की कामना की। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ओर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में मनुष्य ने अपनी सुख-सहूलियत के मद्देनजर बहुत तरक्की की है पर इसके बावजूद अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। विकसित देशों के मुकाबले भारत अभी भी बहुत पीछे है। उन्होंने समूह छात्रों को शिक्षा के माध्यम से भारत को विकासशील से विकसित देश बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कामना की कि नव वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि ओर खुशहाली लेकर आए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *