Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस ने मनाया क्रिसमस डे

हमारा उद्देश्य एकता, खुशी, शांति और भाईचारे के महत्व पर जोर देना है : वी.सी. संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस ने क्रिसमस डे का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया, जिसमें ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की मान नगर शाखा के छात्र शामिल हुए। सांता क्लॉज और परियों की तरह सजे-धजे छात्र छात्राओं ने उत्सव की भावना को दर्शाया। इस मौके छात्रों ने विभिन्न प्रकार की फन एक्टिविटीज गेम्स का आनंद लिया।

वहीं विभिन्न प्रकार की डेकोरेशन आर्ट एंड कल्चर द्वारा त्यार की गई प्रत्युतियाँ थी। संगीता चोपड़ा ने छात्रों को इस मौके उपहार और चॉकलेट बांटे, जिससे बच्चों का ख़ुशी का कोई टिकना नहीं रहा। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने क्रिसमस की बधाई देते हुए सभी को एकता, खुशी, शांति और भाईचारे के महत्व पर जोर देने को कहा हुए सभी को अपने परिवार के साथ इस सार्थक अवसर को मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *