जालंधर (मोहित) – नीलम महे ने जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो, जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह जिला अमृतसर में इसी पद पर कार्यरत थे।
डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे ने युवाओं को जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो द्वारा समय-समय पर आयोजित प्लेसमेंट कैम्प और करियर काउंसलिंग का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रोजगार दफ्तर में अपना ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि उन्हें सरकार द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार के संबंध में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराकर उचित रोजगार के अवसर प्रदान किये जा सकें। इस दौरान नरेश कुमार ने इस दफ्तर में रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाला।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera