जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर के विद्यार्थियों ने फरीदकोट में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित “खेडां वतन पंजाब दिया” ताइक्वांडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आयुषी (प्रथम कक्षा) और अनहद (द्वितीय कक्षा) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए ₹5000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिसने उनके स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। आयुषी और अनहद की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह तथा शिक्षकगण और माता-पिता ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera