अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने गुरु पूर्णिमा पर श्री राजराजेश्वरी कामाख्य मन्दिर की जमीन पर किया पौधारोपण

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री राजराजेश्वरी कामाख्या मंदिर कालासिंगा रोड में पुजा अर्चना कर 101 पौधे लगाकर उनकी देखभाल मन्दिर के सेवादारों को सौंपी। फुल्ल ने कहा हम ने इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का अभियान चलाया है। वी डी जी 2 एन के महेंद्रू ने कहा पौधे ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाते हैं, लोगों को ताजा शुद्ध आक्सीजन मुहैया कराते हैं। कुलविंदर फुल्ल ने सभी आए हूए सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू , असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर, हर्षवर्धन शर्मा, मनीष लड़ोइया, अभिनाश गौतम, राजेश, राजेन्द्र कुमार, विक्रम भसीन, नीरज कपूर एंव अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

मोहल्ला गोबिंदगढ़ में अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत, केले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *