जालंधर/अरोड़ा – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में फल ,स्वीट्स व स्नेक्स वितरित किए और दोपहर का भोजन करवाया। ऐली आर के सेठ इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर थे।रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा ने बताया कि ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट के आह्वान पर व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा के अंतर्गत हमारा क्लब फूड फार हंगर के प्रोजेक्ट लगातार कर रहा हैं। हमें मजबूर, लाचार व जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन लोगों की मदद करनी चाहिए और समर्पण क्लब प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, लोकेश बजाज, आर के सेठ,आर सी आर जलोटा, प्रिसिंपल, स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera