सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, भोगपुर शाखा ने मनाई रजत जयंती

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, भोगपुर ने सफलतापूर्वक 25 साल पुरे होने पर सिल्वर जुबली का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया, इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ हुए, जिनका स्वागत स्कूल डायरेक्टर अमरीक सिंह, प्रिंसीपल चन्दर ज्योति एवं अन्य स्टाफ ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई तत्त पश्चात स्कूल डायरेक्टर द्वारा रिपोर्ट पढ़ी गई। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे। समारोह में छात्रों को शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में संस्थान का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोरियोग्राफी के साथ छात्रों ने शब्द गायन, गिद्दा, भंगड़ा, राजस्थानी डांस, देशभगति पर लघु नाटक जैसी कई प्रस्तुतियां पेश की। इस मौके ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों की सराहना की और सभी को ऐसे ही मेहनत और प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

एलायंस क्लब जालंधर एवं PIMS हॉस्पिटल के सहयोग से चुगिट्टी में निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एलायंस क्लब जालंधर एवं PiMS हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से आज सरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *