एचएमवी में ग्रेट स्कालरशिप वितरण समारोह का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में हंसराज महिला महाविद्यालय के स्टूडेेंट वैलफेयर विभाग की ओर से गुरु रविदास एजुकेशनल असिस्टेंस ट्रस्ट द्वारा ग्रेट स्कालरशिप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि ग्रेट चैरिटी के कोआर्डिनेटर सरदार सेवा सिंह व जगीर चंद उपस्थित थे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन व डीन स्टूडेेंट वैलफेयर बीनू गुप्ता ने ग्रीन प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। बीनू गुप्ता ने अपने स्वागती भाषण में कहा कि निरंतर प्रयासों से यह स्कालरशिप संभव हो पाई है। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से गुरु रविदास एजुकेशनल असिस्टेंस ट्रस्ट चैरिटी यू.के. के चेयरमैन डॉ. चरन बुंगर, एमबीई का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि डॉ. चरन चैरिटी के फाउंडर तथा ट्रस्टी है तथा भारत में रह रहे बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। अपने प्रयासों से वह एचएमवी की छात्राओं के सपने पूरे करने में सहायता कर रहे हैं। ग्रेट स्कालरशिप की मदद से बहुत सी जरूरतमंद छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर वित्तीय रूकावटों को पार कर रही हैं। स्टूडेेंट वैलफेयर विभाग की सचिव सुश्री दिलप्रीत कौर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्रेट स्कालरशिप का विस्तृत ब्यौरा दिया। ग्रेट टीम के कोआर्डिनेटर सरदार सेवा सिंह ने छात्राओं को प्रेरित किया व कहा कि उनका ट्रस्ट जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप प्रदान कर रहा है ताकि बिना किसी वित्तीय रूकावट के उनकी शिक्षा चलती रहे तथा वह जीवन में सफल हो सके।

सरदार सेवा सिंह ने 48 छात्राओं को ग्रेट चैरिटी से 5,66,000/- रुपए की स्कालरशिप प्रदान की। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने ग्रेट चैरिटी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ग्रेट स्कालरशिप से कई छात्राओं की शिक्षा का वित्तीय संकट समाप्त हो गया है। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम कर अच्छे अंक लाने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्टूडेेंट वैलफेयर विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। लाभान्वित छात्राओं में से रजनी (बीएससी बॉटनी), जीनत (बीडी), नैना (बी.वॉक मैंटल हैल्थ काउंसलिंग), पूजा कुुमारी (बी.कॉम), जसप्रीत कौर (बीएफए)ने विशेष रूप से ग्रेट चैरिटी का धन्यवाद किया तथा इस अवसर का लाभ उठाने का आश्वासन दिया। मंच संचालन डॉ. जसप्रीत कौर ने किया। शैफाली कश्यप ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर डॉ. रमा शर्मा, रिशव, डॉ. मनदीप, डॉ. सिम्मी गर्ग, सचिव दिलप्रीत कौर, सहायक सचिव मुस्कान, एग्जीक्यूटिव सदस्य पूजा, प्रियंका, हैड गर्ल साक्षी वैद्य भी उपस्थित थे। पूरे समारोह की वीडियो रिकार्डिंग मॉस कम्युनिकेशन विभाग की साक्षी बडोला व मानसी गुप्ता द्वारा की गई।

Check Also

कल से शुरू हो रहा है “Happy Hearts Summer Camp 2026” – बच्चों के लिए मस्ती, फिटनेस और डांस का शानदार संगम!

जालंधर (JJS) – जालंधर के बच्चों के लिए खुशखबरी! D Fire Dance School & Fitness …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *