एचएमवी की छात्राएं एमिटी यूनिवर्सिटी के बूट कैंप में छाईं

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान जयपुर द्वारा आयोजित इनोवेशन डिकााइन एंड एन्ट्रप्रेन्योरशिप (आईडीई) बूट कैंप में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन छात्राओं में क्रिस सोंधी, दीपा प्रधान व साक्षी वैद्य शामिल थी जिनके साथ फैकल्टी सदस्य सुश्री नैना शर्मा भी थी। पांच दिन तक चलने वाले इस इवेंट को बाधवानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था जिसमें छात्राओं ने एंट्रीप्रेन्योरशिप के बारे में काफी कुछ सीखा। इस बूटकैंप ने छात्राओं को एंट्रीप्रेन्योरियल ज्ञान प्रदान किया। पहले दिन टीम ने प्राब्लम आइडेंटीफिकेशन के बारे में सीखा। अगले दिन उन्हें बिजनेस मॉडल डिवेलपमेंट की जानकारी दी गई। तीसरे दिन रेवेन्यू मॉडल्स की जानकारी दी गई तथा साथ ही भामाषा टेक्नो हब का दौरा करवाया गया जो कि जयपुर में स्टार्टअप्स का हब माना जाता है। चौथे दिन छात्राओं ने डिकााइन व प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन के प्रैक्टिकल सैशन में भाग लिया। बूटकैंप के अंतिम दिन एचएमवी की छात्राओं क्रिस सोंधी, दीपा प्रधान व साक्षी वैद्य ने अपनी टीम ‘द पेस्टल लेसिस’ प्रदर्शित की जिसे निर्णायक गणों की खूब प्रशंसा मिली। बूटकैंप में उन्होंने सोशल मीडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया जहां उन्हें टॉप परफार्मिंग टीमों में स्थान दिया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को इस सफलता पर बधाई दी। एचएमवी की इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल की इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया ने टीम को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डीन स्टूडैंट वैलफेयर श्रीमती बीनू गुप्ता ने कहा कि इस बूटकैंप से छात्राओं को बेहतरीन मंच प्राप्त हुआ है। मॉस कम्युनिकेशन विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा ने भी छात्राओं की इनोवेशन की प्रशंसा की। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य, स्टाफ सदस्य व एचएमवी के युवा एंट्र्प्रेन्योर उपस्थित थे। सभी ने टीम को शुभकामनाएं दी।

Check Also

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में मदर्स डे मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने मदर्स डे बहुत जोश और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *