सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी स्कूल शाखाओं ने दिखाई भिन्न भिन्न प्रदर्शनियां

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी स्कूल शाखाओं ने दिखाई भिन्न भिन्न प्रदर्शनियां जिसमें ग्रुप की 35 शाखाएं शामिल थी। विद्यार्थियों ने इन प्रदर्शनियों में कला और शिल्प, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, खेल, आई.टी आदि विषय पर प्रोजेक्ट्स बनाये। जिसका निरीक्षण ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा द्वारा किया गया।

छात्रों ने नई शिक्षा नीति, राम मंदिर, और पुरातन गुरुकुल शिक्षा का महत्व, अपशिष्ट सामग्री से कलां कृतियों एवं साइंस मॉडल, भौगोलिक विज्ञान, समाजिक विज्ञान की प्रदर्शनियां पेश की। सभी स्कूल के छात्रों द्वारा प्रत्येक परियोजन उपस्थित किए। जिसमे सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल भोगपुर, मंडी रोड प्रथम, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्क्लेव, कर्पूरथला रोड शाखा दूसरे स्थान पर एवं सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल हदियाबाद, सेंट सोल्जर एलीट स्कूल मोती बाग़ तीसरे स्थान पर रहे।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *