सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस द्वारा हेल्दी बेबी शो का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस द्वारा हेल्दी बेबी शो का आयोजन कॉलेज कैंपस नजदीक एन.आई.टी किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के किंडरगार्टन विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शो को क्षेत्र के अनुभवी डॉ. ईशान सद्दार ने जज किया। इस शो में सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, मोती बाग, के अद्वैत सैनी ने पहला स्थान सेंट सोल्जर सिल्वर कुंज की चेष्टा ने दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर अर्जुन नगर के आरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विजेताओं को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *