एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में मनाया गया बाल दिवस

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर कैमलिन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा प्रथम से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न विषयों जैसे- टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट इन इंडिया, इंडियन ट्रेडीशनल वैल्यूज और विजिट टू फन फेयर आदि विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सम्माननीय सुषमा पॉल बर्लिया हमेशा से ही कला प्रेमी रही हैं। वे बच्चों में भी इस कला की भावना को जागृत करने के लिए प्रयासरत हैं इसीलिए स्कूल में समय-समय पर इस प्रकार के कलात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने बच्चों द्वारा बनाए इन सुंदर चित्रों की प्रशंसा की और उन्हें अपनी कला में और निखार लाने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

जालंधर नॉर्थ में मेयर वनीत धीर को मिली बड़ी राजनीतिक सफलता, भाजपा और अकाली दल के कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल

प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पार्टी में किया स्वागत, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *