एचएमवी को पर्यावरण की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ संस्थान का मिला पुरस्कार

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय को सर्विस एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल, कामर्स एवं इंडस्ट्री मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर्यावरण की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन द्वारा इंडिया हैबीटैट सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में प्राप्त किया गया। यह पुरस्कार डॉ. सरीन को डायरेक्टर जनरल सर्विस एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल डॉ. अभय सिन्हा, पूर्व एम.पी. मीनाक्षी लेखी, तेलंगाना अकादेमी ऑफ सर्किल एंड नालेज के सीईओ श्रीकांत सिन्हा तथा इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी के प्रेकाीडेंट प्रो. आशुतोष शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. सरीन ने डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन शिव रमन गौड़, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी जस्टिस (रिटा.) एन. के. सूद व सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने एचएमवी परिवार के सभी सदस्यों को भी बधाई दी।

About admin

Check Also

श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

मोहल्ला गोबिंदगढ़ में अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत, केले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *