एचएमवी की छात्राओं ने जीते ढेरों ईनाम

जालंधर (अरोड़ा) :- स्वच्छ भारत अभियान के दस साल पूरे होने पर डॉ. बी.आर. आंबेडकर प्रशासनि· परिसर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में एचएमवी की छात्राओं ने ढेरों ईनाम जीते। एचएमवी की छात्राओं ने वॉल पेंटिंग में प्रथम, वेस्ट टू वैल्थ में प्रथम, कविता उच्चारण में प्रथम, स्लोगन राइटिंग में प्रथम, नुक्कड़ नाटक में द्वितीय, पोस्टर मे·िंग में द्वितीय, रंगोली में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा हमेशा उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. राखी मेहता, हरमनु, मनिका भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता स्थल पर संयुक्त आयुक्त डॉ. मंदीप कौर, सहायक आयुक्त राजेश खोखर, हैल्थ आफिसर डॉ. कृष्णा शर्मा, डॉ. सुमिता अबरोल व उनकी टीम उपस्थित थे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *