सीटी यूनिवर्सिटी में मनाया गया ‘वर्ल्ड स्टूडेंट डे’, छात्रों ने किया उत्साह से प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी में छात्र कल्याण विभाग ने विभिन्न छात्र क्लबों के साथ मिलकर विश्व छात्र दिवस मनाया। दिन की शुरुआत इन्ट्रा यूनिवर्सिटी डिबेट कम्पटीशन से हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता स्कूल ऑफ लॉ के गौसिया बेग, शिवम और सिदरा थे। इस मौके पर डोनेशन कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने स्थानीय दान के लिए आवश्यक वस्तुओं का दान किया। इस पहल ने छात्रों की सामाजिक जिम्मेदारी और करुणा के प्रति समर्पण को उजागर किया। छात्रों को उनके लीगल राइट्स एंड ड्यूटी के बारे में शिक्षित करने के लिए एक लीगल अवरेनेस कैंप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खेल गतिविधियाँ, डांस और गायन प्रतियोगिताएँ भी शामिल थीं। इस मौके पर प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने कहा , छात्रों ने अपनी प्रतिभा, उत्साह और सामाजिक चेतना का प्रदर्शन किया, जिससे विश्व छात्र दिवस समारोह सभी के लिए एक यादगार अवसर बन गया। समारोह में वाईस चांसलर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीन अकादमिक डॉ. सिमरनजीत कौर गिल और छात्र कल्याण विभाग के निदेशक दविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *