एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के विद्यार्थियों ने फाइनल परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के बी.वाक ई. कॉमर्स के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया । मन्नत ने 2220/2400 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षिता चड्ढा ने 2187/2400 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ई-कॉमर्स दूसरे सेमेस्टर की तरनप्रीत कौर ने फाइनल परीक्षा में 8.50 क्रेडिट हासिल किए। प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें कड़ी मेहनत के पथ पर चलते रहने और हमेशा कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डॉ. जगमोहन मागो और डॉ. मुनीश गुप्ता के प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *