Breaking News

पंजाब स्कूल गेम्स में दर्शन अकादमी, जालंधर का क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, अंडर-14 में जीता पहला स्थान

जालंधर (कुलविंदर) :- पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित पंजाब स्कूल गेम्स 2026-27 के तहत अंतर-स्कूल ज़ोनल
क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दर्शन अकादमी, जालंधर के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। दर्शन अकादमी की टीम ने अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर सोने का तमगा और ज़ोनल ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं अंडर-17 वर्ग में उपविजेता (द्वितीय स्थान) बनकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। अंडर-14 वर्ग के बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबलों में दर्शन अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)दर्शन अकादमी, जालंधर ने, द्वितीय स्थान (रजत पदक) स्वामी संत दास स्कूल ने तथा तृतीय स्थान (कांस्य पदक) डी.एस.एस.डी. (DSSD) स्कूल ने हासिल किया। अंडर-14 के फाइनल मैच में दर्शन अकादमी के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने सधा हुआ खेल दिखाते हुए विरोधी टीम को परास्त किया और ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया।

अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-17 आयु वर्ग में क्षेत्र की कुल 9 प्रमुख टीमों ने भाग लिया, जिसमें दर्शन अकादमी ने लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)राजकीय हाई स्कूल (GHS) को ,द्वितीय स्थान (रजत पदक) दर्शन अकादमी, जालंधर को तथा तृतीय स्थान (कांस्य पदक) सेंट सोल्जर स्कूल को मिला। दर्शन अकादमी, जालंधर के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने विजेता और उपविजेता टीमों, खेल अध्यापकों और कोचों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि”हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल भावना का ही परिणाम है कि दर्शन एकेडमी ने दोनों आयु वर्गों में पोडियम फिनिश किया है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और हमें पूरी उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय (District Level) मुकाबलों में भी जीत का परचम लहराएंगे।” प्रतियोगिता के समापन समारोह पर आयोजकों द्वारा दर्शन एकेडमी की टीमों को सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

About newsadmin

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस …