एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में ‘श्री’ द उत्सव ऑफ करवा धूमधाम से मनाया जा रहा है

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर सदा विद्यार्थियों को जहां एक तरफ अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए अग्रणी रहता है वहां दूसरी तरफ अर्निंग वाइल लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भरने का भी भरसक प्रयास करता है। डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन मेकओवर एवं एनएसएस विंग के संयुक्त प्रयास से कॉलेज में ‘श्री’ द उत्सव ऑफ करवा का शानदार आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों की रचनात्मकता को निखारने,उन्हें एक सफल एंटरप्रेन्योर बनाने एवं उनकी मार्केटिंग स्किल्स को व्यावहारिक रूप प्रदान करने के लिए हम निरंतर ऐसे आयोजन करते रहते हैं ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कमाने का हुनर भी सीख सके।

डॉ ढींगरा ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं कि जब व्यक्ति अपने हाथ से कमाता है तब पैसे की कद्र करना भी सीख जाता है। ‘श्री’ द उत्सव ऑफ करवा में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने 30 स्टॉल्स लगाए जिसमें मेहंदी के स्टॉलस,नेल आर्ट, एक्सेसरीज, डेकोरेटेड थाली’ एवं पूजा थाली, डिजाइनर कपड़े, सिल्वर ज्वेलरी, फूड स्टॉल्स, कॉस्मेटिक्स, हैंडमेड प्रोडक्ट्स एवं फोटो बूथ आदि। मेहंदी एवं नेल आर्ट के स्टॉल्स पर विद्यार्थियों के साथ-साथ टीचर्स की भी रौनक रही। उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया और करवा के पहले अपने हाथों में मेहंदी रचाई। खाने के स्टॉल्स भी सबके आकर्षण का केंद्र रहे। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने ‘श्री’ द उत्सव ऑफ करवा के शानदार आयोजन के लिए डीन फंक्शन डॉ मोनिका आनंद, एनएसएस विंग की डीन डॉ सिंम्की देव एवं डिपार्मेंट आफ फैशन मेकओवर से मैडम मीनल संधू के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन करवाते रहे ।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी के तीन विद्यार्थियों का 3एआईपी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में चयन

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *