पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने नाराज भाजपा नेता मंदीप बख्शी को मनाया

प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से फोन पर करवाई बात

जम्मू-कश्मीर इलैक्शन के बाद मंदीप बख्शी को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील रिंकू भाजपा से नाराज चल रहे मंदीप बख्शी के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। सुशील रिंकू ने भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा से मंदीप बख्शी की फोन पर बात करवाई। इसके बाद मंदीप बख्शी की नाराजगी दूर हो गई। सुशील रिंकू ने बताया कि किसी बात को लेकर लांबड़ा के भाजपा नेता मंदीप बख्शी नाराज हो गए थे। उन्हें पता चला कि मंदीप बख्शी भाजपा से नाराज चल रहे हैं, तो उनके घर पहुंचे और नाराजगी को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मंदीप बख्शी के साथ बातचीत में नाराजगी दूर हो गई। सुशील रिंकू ने मंदीप बख्शी की भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से फोन पर बात करवाई। अश्वनी शर्मा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में इलैक्शन खत्म होने के बाद मंदीप बख्शी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के इको क्लब ने “इको स्पार्क इनोवेशन फेस्ट” का आयोजन किया

जालंधर (तरुण) :- रचनात्मकता, पर्यावरणीय जागरूकता और बेकार वस्तुओं को पुनर्चक्रण करने के महत्व को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *