Breaking News

सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड), जालंधर द्वारा ड्रग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) की एन.एस.एस यूनिट और रेड रिबन क्लब ने ड्रग जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसका मुख्य कारण यह था कि युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करना। इस मौके छात्रों द्वारा नशा मुक्त भारत बनाने के लिए कई नारे लिखे गए थे।

यह रैली कॉलेज निदेशक डॉ. वीणा दादा के नेतृत्व में निकाली गई। यह रैली कॉलेज परिसर में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों को संबोधित करते हुए कॉलेज निदेशक ने कहा कि हमें बुरी चीजों से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपने समाज की मानसिकता को बढ़ाना चाहिए। इस रैली में कॉलेज प्राचार्य सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज की इस पहल के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *