Breaking News

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक, जालंधर में फ्रेशर पार्टी (आगाज़) का आयोजन किया गया। यह पार्टी कॉलेज डायरेक्टर डॉ. कृपाल सिंह भुल्लर और सभी स्टाफ सदस्यों की देखरेख में आयोजित की गई।

जिसमें कॉलेज के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर कई गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया जैसे भांगड़ा, गिद्धा, स्किट, सोलो डांस, मॉडलिंग आदि।

इस दिन कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को विभिन्न टाइटल दिए गए, जिसमें मिस्टर फ्रेशर का खिताब रोहित भट्टी को और मिस फ्रेशर का खिताब जसप्रीत को दिया गया। इस अवसर पर ग्रुप वॉइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *