Breaking News

इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-1-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन : तानिश शर्मा का एनटीए स्कोर 99.865

जालंधर (मक्कड़) :- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जे.ई.ई मेन्स-1- 2026 परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स, ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का एनटीए स्कोर उत्कृष्ट रहा। इस परीक्षा में तानिश शर्मा के एनटीए स्कोर 99.865 ,भाविक जैन ने 99.63, हरगम सिंह पसरिचा ने 99.4, हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। जबकि नमिष अरोड़ा ने 98.90 एनटीए स्कोर हासिल किया, सान्या ने 98.04, मान्या ने 97.7, इकबाल सिंह कंग ने 95.4 एवं प्रणव जैन ने 95.2 हासिल करके जेईई फाइनल में अपना स्थान बनाया। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। प्रधानाचार्य राजीव पालीवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *