Breaking News

प्रेम चंद मारकंडा एस डी कॉलेज फॉरवुमन, जालंधर में हिंदी दिवस पर मौलिक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- मातृभाषा ,राजभाषा एवं राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्वपूर्ण दिवस पर कालेज की हिन्दी साहित्य धारा द्वारा मौलिक लेखन प्रतियोगिता करवाई गई ।कॉलेज के बी ए तथा बीए.बी एड के 30 छात्राओं ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने इसप्रतियोगिता में किसी भी विषय पर कविता कहानी या लेख रचना की।पी सी एम एस डी कॉलेजिएट में भी छात्राओं द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर भी बनाए गए। कॉलेज प्राचार्य डा. पूजा पराशर ने छात्राओं को हिंदी का महत्व बताते हुए हिंदी के प्रति अपना समर्पण देने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्रबंधकीय समिति के प्रधान नरेश बुधिया तथा उप प्रधान विनोद दादा तथा प्रबंधकीय समिति के सदस्यों व प्राचार्य डा. पूजा पराशर ने ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने हेतु बी ए तथा बीएड विभाग की सराहना की।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *