दर्शन अकादमी में प्रेम और सेवा सप्ताह का आयोजन

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रेम और सेवा सप्ताह का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य छात्रों में सेवा, प्रेम और मानवता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रभावशाली भाषण द्वारा की गई, जिसमें संत दर्शन सिंह जी महाराज के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर शबद गायन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भक्ति संगीत के माध्यम से प्रेम और सेवा का संदेश दिया।प्रेम और सेवा सप्ताह के अंतर्गत इंटरहाउस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शांति और मानवता के संदेश को अपने पोस्टर के माध्यम से प्रकट किया।

इस प्रतियोगिता में पीस हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सप्ताह के दौरान छात्रों ने अनाथालय का दौरा भी किया, जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें विभिन्न उपहार प्रदान किए। यह यात्रा छात्रों के जीवन में सेवा और मानवता के महत्व को समझाने का एक उत्कृष्ट प्रयास था।सप्ताह के अंत में इंटरहाउस ग़ज़ल गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने ग़ज़लों के माध्यम से अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भी विद्यालय की पीस हाउस की टीम विजेता रही। दर्शन एकेडमी के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने इस आयोजन की सराहना की और सभी विद्यार्थियों को प्रेम, सेवा और एकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *