Breaking News

एच.एम.वी. की छात्रा ने पंजाब स्किल प्रतियोगिता 2024 में पाया प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के मल्टीमीडिया विभाग की छात्रा खुशी गाखर ने इंडिया स्किल 2024 स्टेट लैवल प्रतियोगिता में थ्री डी डिजिटल गेम आर्ट स्किल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके कालेज का नाम रोशन किया है। पुरस्कार वितरण समारोह चंडीगढ़ हयात एजेंसी में आयोजित किया गया। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को रोकागार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग मंत्री पंजाब सरकार अमन अरोड़ा द्वारा समानित किया गया। अमन अरोड़ा बतौर मुख्यातिथि समारोह में उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि खुशी की यह प्राप्ति इस बात का प्रमाण देती है कि एचएमवी में बेहतरीन ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। एचएमवी की छात्राओं का उद्देश्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना होता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खुशी एकमात्र महिला प्रतिभागी थी। प्राचार्या डॉ. सरीन ने खुशी को ढेरों बधाईयां दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा, हिना धीर व सृष्टि भगत भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *