सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाएँ ने मनाया शिक्षक दिवस

शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते है, जो खुद जलकर सब को उजाला देता है: वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाएँ ने ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देखरेख में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी स्कूल शाखाओं को फूलों, बैनरों और झालरों से खूबसूरती से सजाया गया था। छात्रों ने स्कूल के मुख्य द्वार को फूलों से सजाया, और उपहारों और कार्डों के साथ अपने शिक्षको का स्वागत किया जिससे सभी शिक्षक बहुत प्रसंन हुए।

कुछ विद्यार्थियों ने संक्षिप्त भाषण देकर शिक्षकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। छात्रों ने नृत्य, गीत, कविताएँ, नाटक आदि सांस्कृतिक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं। समारोह के अंत में केक काटने की रस्म भी आयोजित की गई। इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और उनके हर दिन किए गए ईमानदार प्रयासों की सराहना की। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर एक बहुमूल्य भाषण दिया और शिक्षक दिवस के महत्व को समझते हुए बताया शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते है, जो खुद जलकर सब को उजाला देता है।

About admin

Check Also

आम आदमी पार्टी ने गुरदीप सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सनातन सेवा समिति के दोआबा जोन सचिव नियुक्त

जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *