जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीबीए 5th समैस्टर के विद्यार्थी रणबीर कलसी ने पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेडा वतन पंजाब दिया 2024’ में जिला स्तर पर बास्केटबॉल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 से 30 वर्ष की कैटेगरी में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया एवं बीबीए 1st समैस्टर के विद्यार्थी पैजपाल सिंह ने भी अंडर 21 की कैटेगरी में ‘खेडा वतन पंजाब दिया 2024’ में ही बास्केटबॉल कैटेगरी में ही स्वर्ण पदक हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा कैंब्रिज इन्नोवेटिव स्कूल जालंधर भी किया गया था। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर उनको एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। डॉ ढींगरा ने इस शानदार उपलब्धि पर कहां की हमारे कॉलेज के विद्यार्थी न केवल सांस्कृतिक,साहित्यिक,शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं बल्कि खेलों में भी वे सर्वदा अग्रणी रहते हैं; उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी यह विद्यार्थी इसी तरह प्रत्येक क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन करते रहेंगे। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने फिजिकल एजुकेशन के प्राध्यापक साहिल महे के प्रयासों की भरपूर सराहना की।
Check Also
ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ. ਨੂੰ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚੜ੍ਹਾਉਣ ਲਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਆਪਣੇ ਬੀ.ਐਲ.ਏ. ਜਰੂਰੀ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਨ
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਮੂਹ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ25 ਜੂਨ ਤੋਂ 24 …
Jiwanjot Savera