Breaking News

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज उत्सव

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में तीज का उत्सव बड़े धूमधाम व उत्साह से मनाया गया। कक्षा प्री- नर्सरी से यूकेजी के नन्हे मुन्नों ने अपनी शानदार व मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया। मौज-मस्ती से भरे इस उत्सव में उन्होंने बड़े जोश, उल्लास और पूरे मनोयोग से भाग लिया। तीज मनाने का उद्देश्य बच्चों का अपनी भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति प्रेम को पुनर्जीवित करना है। इस अवसर पर स्कूल परिसर को ताजे फूलों व रंग -बिरंगे रिबनों से सजाया गया। बच्चे पारंपरिक परिधानो में सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे। इस अवसर पर लड़कियों ने कलाइयों पर रंग-बिरंगी सुंदर चूड़ियाँ पहनकर और हाथों में मेहंदी सजाकर अपनी लोक संस्कृति का परिचय दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गिद्दा व भाँगड़ा की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने झूला झूलकर पारंपरिक तीज के गीतों का आनंद लिया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि तीज का त्योहार हरियाली का प्रतीक है। यह उस समय को संदर्भित करता है, जब भारतीय किसान फसलें बोते हैं। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स) ने बच्चों को तीज पर्व के महत्व के बारे में बताया और कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से ही विद्यार्थियों को अपने देश की संस्कृति से जोड़ा जा सकता है।

About admin

Check Also

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गवर्निंग बॉडी बैठक नई दिल्ली में आयोजित

जालंधर/अरोड़ा – मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गवर्निंग बॉडी बैठक 26 अक्टूबर को नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *