Breaking News

भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने शंभू मन्दिर, बस्ती गुंजा में शिव विवाह बड़ी श्रद्धा पूर्वक करवाया

जालंधर (अरोड़ा) – भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सांस्कृतिक पखवाड़े में सेवा एवं संस्कार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए समर्पण भावना से आज शंभू मन्दिर, बस्ती गुंजा में शिव विवाह का आयोजन बड़ी श्रद्धा पूर्वक जंगम पार्टी को मन्दिर में बुलाकर उनसे करवाया। जंगम पार्टी के सदस्यों ने भगवान शिव चालीसा के पाठ से शुरू हो कर भगवान शिव विवाह का बखान सामूहिक उच्चारण बड़ी श्रद्धा से संगीत मय भाव से किया। उन्होंने कहा कि इस संसार को छोड़कर जाने से पहले हमें मोक्ष प्राप्त करने हेतु भगवान शिव का जाप निरंतर करना चाहिए। सावन के महीने में भगवान शिव के नाम के उच्चारण से हमें कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इसके उपरांत स्त्री सत्संग की महिलाओं ने भगवान शिव के भजनों का गुणगान किया। शंभू मन्दिर के प्रधान एवं गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा तथा स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक पखवाड़े में भारत विकास परिषद् के कार्यक्रमो में सभी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए अलग- अलग धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में शाखा की महिला प्रमुख रोजी अत्री, पूजा गुप्ता,भुपिंद्र कुमार कालिया, स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू, जी डी कुंद्रा, दर्शन जरेवाल, अशोक कुमार, अनिल कुंद्रा,आत्म देव कत्याल, कमल अत्री, नव कुंद्रा, महिला सत्संग की प्रधान श्रेष्ठा मल्होत्रा, पूनम , सीमा , दुर्गा , शशी, संगीता व अन्य सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

About admin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *