जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा के तहत अस्सिटेंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा की प्रेरणा से प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में पहला कदम फ्री स्कूल के 150 बच्चों को चाकलेट, चिप्स, बिस्कुट व स्टेशनरी भेंट की।ऐली सोमदत तांगड़ी इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर थे। कुन्द्रा ने कहा कि समर्पण क्लब कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं जैसे कि फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद लोगों को नये पुराने कपड़े देना,लड़कियों को शादी का सामान देना, आंखों के ऑपरेशन करवाना, छात्रों की आर्थिक मदद, जरूरतमंद लड़की को स्कूल जाने के लिए साईकिल देना जैसे बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, तेजेन्द्र शारदा, सोम दत तांगड़ी, दर्शन लाल, जी पी जिन्दल, डाक्टर भाटिया स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera