Breaking News

लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्रारा किए गए आह्वान फूड फार हंगर के तहत पिंगलवाड़ा मकदूमपुरा जालंधर ब्रांच में फल,स्वीट्स भेंट किए और दोपहर का भोजन करवाया। श्रीराम आनंद ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना,राशन वितरण करना यह हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है।हम समाज व मानवता की सेवा के लिए लगातार प्रोजेक्ट करते रहेंगे। सीनियर वाईस प्रधान प्रभजोत सिद्धू ने बताया कि क्लब प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में मानवता की सेवा जो कि डिस्ट्रिक्ट 321 डी का स्लोगन है। *एक जुलाई से अब तक फूड फार हंगर,जरूरतमंद लोगों को चश्में , जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करना,छात्र को आर्थिक मदद, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें देना ,संजीवनी होम में बैटरी इन्वर्टर देना जैसे प्रोजेक्ट करना सराहनीय कार्य हैं। लायंस क्लब का पर्मांनेंट प्रोजेक्ट फूड फार हंगर लांयन एन के कांसरा जी के सहयोग से किया गया। इस मौके पर सीनियर उपप्रधान प्रभजोत सिद्धू, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, ट्रेजियर लांयन जगन नाथ सैनी, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *