53वीं केवीएस क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता अंडर 14 और अंडर 17 हॉकी का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- केन्द्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग के 53 वें संभागीय खेल आयुवर्ग 14,17 का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि बीरेंद्र गुरिया बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट और विशिष्ट अतिथि डॉ बिहारी झा ने दीप प्रज्वलित करके खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरिया ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए खेलभावना से प्रतिभाग करने का सुझाव दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ बिहारी झा ने विवेकानंद जी के प्रेरक वचन – एक हाथ में पुस्तक व दूसरे की खेल में भागीदारी हो – से सबका हौंसला बढ़ाया। प्राचार्य रविंदर कुमार ने आयोजन में भागीदारी के लिए सबका धन्यवाद करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। खेल शिक्षिका नीलम सहगल ने दो दिवसीय खेल गतिविधियों में तीन टीम बालक वर्ग और बालिका वर्ग के ट्रायल की जानकारी प्रदान की। गुलशन कुमारी ने सफ़ल आयोजन के लिए सबके सहयोग का आभार किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *